कटकमसांडी: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पिछले कई दिनों से बारिश की वजह से बाधित
हजारीबाग के शहर क्षेत्र में लगातार हो रहे बारिश से कई दिनों से बिजली बाधित है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी समस्या उत्पन्न हो गई है। हजारीबाग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार 48 घंटे से बिजली बाधित है। लेकिन बिजली विभाग द्वारा आम जनों तक बिजली कब तक आयेगी इसकी सूचना नहीं दी गई है।