सिमडेगा: कौवाजोर में बाइक के धक्के से घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
कौवाजोर निवासी सोमरा सोरेन रविवार की देर रात पैदल घर लौटने के दौरान कौवाजोर गांव में बाइक के धक्के से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया था सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात इसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस 17 सितंबर की सुबह सदर अस्पताल पहुंचकर इसके शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।