बागपत: बाघू गांव में एक घर की सीढ़ी के पास व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, दोस्तों पर हत्या का आरोप
बागपत कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढे छह बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब बली गांव निवासी व्यक्ति धर्मपाल का शव उसके एक दोस्त के घर की सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।