गुना नगर: सिंगवासा चक में बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में विद्युत कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
गुना शहर के ग्राम सिंगवासा चक में लंबे समय से ग्रामीण बिजली समस्या से परेशान है, 2 जून को कलेक्ट्रेट में विद्युत कंपनी मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाकर विरोध किया। कांग्रेस नेता शेखर वशिष्ट ने बताया, कई बार आवेदन दिए कलेक्टर साहब ने आदेश भी दिया लेकिन विद्युत कंपनी मौके पर देखने नही पहुंची डीपी रखी है लेकिन बिजली नही है। एसडीएम शिवानी पांडे ने कार्यवाही बात कही।