आंवला: आंवला में सर्राफा व्यापारी का लाखों का बैग उड़ाया, दुकान के काउंटर से पलक झपकते ही हुई टप्पेबाजी, पुलिस जांच में जुटी
आंवला में एक सर्राफा व्यापारी के साथ टप्पेबाजी की घटना सामने आई है।गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दी जानकारी में बताया कि बदमाशों ने व्यापारी की दुकान के काउंटर से रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। बैग में लगभग दो से ढाई लाख रुपये बताए जा रहे हैं।पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।