अकबरपुर: श्यामपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत
रनिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक बुजुर्ग का नाम रामबाबू पाल पुत्र पूसे लाल पाल उम्र 65 वर्ष, ग्राम ररुआ निवासी है।