अटरू: अटरू में शिक्षामंत्री ने निजी कार्यक्रम में की शिरकत
Atru, Baran | Apr 29, 2026 *अटरू में प्रदेश के शिक्षा मंत्री की शिरकत*
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मंगलवार देर शाम को अटरू पहुंचे। उन्होंने यहां गायत्रीनगर स्थित एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। आगवानी करने वालों में रामबाबू वैष्णव, प्रमोद शर्मा, अनिल गौतम, भगवान गोयल, केदार नेनिवाल, देवीलालओढ़ साथ रहे।