गढ़वासी टोला स्थित पूर्व पार्षद दिलीप यादव की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना अंतर्गत मंगला गौरी इलाके में गढ़वासी टोला इलाके के पूर्व पार्षद दिलीप यादव की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर लिया। परिजनों को इसकी सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। पूर्व पार्षद की पत्नी संध्या वर्मा कोतवाली क्षेत्र के दूध विनायक की रहने वाली थीं। उनके इस तरह के कृत्य से परिजन सकते में हैं।