कोचाधामन: बिरवा में जिला परिषद सदस्य ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं
कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या-10 के जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने रविवार को बिरवा में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान विभिन्न गाँव से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिला परिषद सदस्य को अवगत कराया जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए मामलों का निष्पादन किया।