मुरैना नगर: कलेक्ट्रेट बना सियासी रणभूमि, कांग्रेस कमेटी ने किसानों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन, प्रशासन पर बढ़ा दबाव
मुरैना में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने गेहूं उपार्जन में देरी, ऋण वसूली, फसल नुकसान और बढ़ती बिजली दरों जैसे मुद्दे उठाए। उनका आरोप था कि अव्यवस्था के कारण किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं और मजबूरी में कम दाम पर उपज बेच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया।