बूंदी: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त,जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Bundi, Bundi | Aug 23, 2024 सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आरोपी की शीघ गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने रोष प्रकट करते हुए शहर में विरोध जुलूस निकाला और जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में समाज ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह दौरान भारी पुलिस जाप्ता रहा।