बूंदी: शहर के छत्रपुरा घर से कोबरा का रेस्क्यू किया रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्वके जंगलों में सुरक्षित छोड़ा
Bundi, Bundi | Aug 23, 2024 उपवन संरक्षक रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी संजीव शर्मा के निर्देश पर रेस्क्यू एक्सपर्ट ने छत्रपुरा में तिरूपति विहार कॉलोनी में घर से कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। कोबरा दिखने से थोड़ा अफरा तफरी मच गई। कोबरा सांप करीब चार-पांच फिट का था। युधिष्ठिर मीणा ने कोबरा सांप को रेस्क्यू कर रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के जंगल में सुरक्षित छोड़ा।