बूंदी: शहर के नागर सागर कुंड में गिरने से युवक हुआ गंभीर घायल पुलिस ने जिला अस्पताल में किराया भर्ती
Bundi, Bundi | Aug 23, 2024 शहर के चौगान दरवाजे के पास स्थित नागर सागर कुंड में आज एक युवक गिर गया। युवक के गिरने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत कुंड से बाहर निकाल लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है वह युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। युवक विजय कुंड पर बैठा हुआ था जो अचानक कुंड मेंगिर गया।