बूंदी: नवल सागर से निकलकर शहर के सदर बाजार की नालियों में तड़पती नजर आई मछलियां समाजसेवी ने वापस तालाब में छोड़ा
Bundi, Bundi | Aug 23, 2024 नगर परिषद सफाई निरीक्षक एवं समाज सेवी राजकुमार सांगेला द्वारा कजली तीज महोत्सव के अवसर पर शहर की नालियों की सफाई करते समय नवल सागर से बड़ी तादाद में मछलियां निकलकर शहर की नालियों में तड़पती हुई दिखाई दी जिनको मौके पर ही वापस नालियों से निकाल कर सभी मछलियों को तालाब में छोड़ दिया।इन दिनों तालाब से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे मछलिया निकालकर नालियों में आ गई थी।