सीतापुर: दुर्गा पुरवा में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत और एक घायल
सीतापुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा पुरवा इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई मारपीट की इस घटना में धारदार हथियार का प्रयोग किए जाने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे घायलों को जिला अस्पताल ले जाने पर एक की मौत हो गई है वहीं दूसरे का गंभीर अवस्था में उपचार जारी है