बूंदी: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Bundi, Bundi | Jun 19, 2025 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरूवार को नगर पालिका क्षेत्र में जल स्त्रोत रानीजी की बावड़ी की साफ-सफाई एवं दीप प्रज्वलन किया गया।जागरूकता रैली का भी आयोजन किया एवं पौधारोपण, श्रमदान भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों को वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संकल्प शपथ दिलवाई गयी तथा प्लास्टिक बैन से संबंधित जागरूकता का संदेश दिया गया।