बूंदी: मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए वाउचर मिला
Bundi, Bundi | Jun 19, 2025 जिले मे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की जानकारी प्रदान की गई। गौरतलब है कि राज्य स्तर के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जाता है।