तिर्वा: तिर्वा कस्बे में भगवान दौलेश्वर की भव्य पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, राज्य मंत्री ने की पुष्प वर्षा
Tirwa, Kannauj | Aug 10, 2026 तिर्वा। नगर में सोमवार को भगवान दौलेश्वर की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया। ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत भी यात्रा में शामिल हुए और पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।