बिलग्राम: मल्लावां सीएचसी में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, विधायक ने नई एक्स-रे मशीन का फीता काटकर किया लोकार्पण
Bilgram, Hardoi | Jun 16, 2026 मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र में स्थापित नई एक्स-रे मशीन का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।