"सटूड़ी गांव का संपर्क मार्ग बंद, लकड़ी की पुलिया के सहारे आवाजाही; दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी"
उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के सटूड़ी गांव का संपर्क मार्ग लगातार बारिश के बाद बंद हो गया है। सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीण लकड़ी की अस्थायी पुलिया और जोखिम भरे पैदल रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
इसी बीच स्वाभिमान मोर्चा के मोरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश रावत ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि संपर्क मार्ग जल्द सुचारू नहीं किया गया तो वे ग्रामीणों के साथ मोरी ब्लॉक मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनका कहना है कि लंबे समय से इस गंभीर समस्या की अनदेखी की जा रही है।
आखिर कब मिलेगी सटूड़ी के ग्रामीणों को सुरक्षित संपर्क मार्ग? देखिए यह पूरी रिपोर्ट।
#Uttarkashi #Mori #Satudi #UttarakhandNews #PahadSandesh #BreakingNews #RoadConnectivity #VillageNews #Uttarakhand
Puraula, Uttarkashi | Aug 11, 2026