"लंबे इंतजार के बाद गियागाड़ में बनी वैकल्पिक लकड़ी की पुलिया, ओसला मार्ग पर फिर शुरू हुई आवाजाही"
सांकरी–ओसला मोटरमार्ग पर गियागाड़ में जलस्तर बढ़ने से बह गई अस्थायी पुलिया के बाद आखिरकार क्षेत्र के लोगों को राहत मिल गई है। जिलाधिकारी **** के निर्देश पर संबंधित विभाग ने गियागाड़ में वैकल्पिक लकड़ी की पुलिया तैयार कर दी है, जिससे ओसला सहित आसपास के गांवों की आवाजाही फिर से सुचारू हो गई है।
पुलिया बहने के कारण कई दिनों तक ग्रामीणों को नदी पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब वैकल्पिक पुलिया बनने से दैनिक आवागमन, आवश्यक सेवाओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही को बड़ी राहत मिली है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें और केवल सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें।
#Uttarkashi #Osla #Sankri #Giyagad #PMGSY #WoodenBridge #AlternativeBridge #BridgeRestored #Uttarakhand #RuralConnectivity #DistrictAdministration #PrashantArya #MonsoonUpdate #RoadUpdate #PahadNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Yamunotri #Mori #NewsUpdate