खेरागढ़: पत्नी के मायके जाने से नाराज खेरागढ़ के युवक ने खुद को और पत्नी को मारी गोली
खेरागढ़ के बरुअर गांव के रहने वाले राघवेंद्र ने अपनी पत्नी राधिका को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना राजस्थान के भरतपुर की है, जहां राधिका अपने परिवार की अनुमति के बिना बहन की शादी में शामिल होने गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे राघवेंद्र बाइक से अपने ससुराल सिंघावली पहुंचा। वहां उसने राधिका को एक कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद किया और बहस के