सागर नगर: परसोरिया शराब दुकान में चोरों ने सेंध लगाई, शराब की बोतलें और नकदी लेकर हुए फरार, सीसीटीवी फुटेज सामने आया
सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम परसोरिया में शराब दुकान में चोरों ने सेंध लगाई। चोर शराब दुकान से 43 हजार रुपए नगद और शराब की बोतलें लेकर भागे हैं। वारदात के दौरान चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरे में तीन बदमाश नजर आए है।