लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत पर श्रद्धांजलि सभाः लखीमपुर खीरी में वैश्य एकता परिषद ने निकाला कैंडल मार्च
लखीमपुर खीरी। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में 22 जून को हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की मृत्यु हो गई थी। इन छात्रों की स्मृति में मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, खीरी द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया।
मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे शहर के संकटा देवी
स्थित सुभाष पार्क में परिषद के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। इसके बाद सुभाष पार्क से संकटा देवी चौराहा स्थित अग्रसेन चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने मौन मार्च निकालकर हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
अग्रसेन चौक पर मृत छात्रों के चित्रों एवं पोस्टरों पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्तियां जलाई गईं। उपस
Sadar, Lucknow | Jun 23, 2026