गुना: सिरसी थाना क्षेत्र से रात के अंधेरे में लापता हुई 17 वर्ष की नाबालिक लड़की, पुलिस ने खोज कर परिवार से मिलाया
गुना में सिरसी थाना पुलिस ने लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को खोज लिया है। 5 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 25 26 मई 2026 की आधी रात लापता लड़की के पिता ने 2 जून 2026 को रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन की। 4 जून को सूचना पर नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर थाने पर विधिवत प्रक्रिया के बाद बाल कल्याण समिति गुना में पेश किया है। जहा से परिवार को सौंप दिया।