मनोहर पुरवा अंश तुर्रा गांव में मंगलवार को करीब 3:30 बजे एक 30 वर्षीय युवक ने अपने खपरैल वाले घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोहर पुरवा अंश तुर्रा निवासी अजीत पुत्र अवध राम (उम्र 30 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।