मूंडवा: कुचेरा कस्बे के बाईपास पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक घायल हुआ
Mundwa, Nagaur | Nov 22, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे के बाईपास पर शुक्रवार को ट्रेलर ने स्कूटी की टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नेमीचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और निजी वाहन की सहायता से घायल युवक को कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।