मूंडवा: मूण्डवा बाईपास पर बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Mundwa, Nagaur | Nov 21, 2024 नागौर के मूण्डवा के बाइपास के निकट गुरुवार को बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मूण्डवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मूण्डवा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखवाया।वहीं मृतक की पहचान पाली जिले के जसुरिया निवासी जगदीश बनजारा के रूप में हुई।