जमुनहा: मल्हीपुर खुर्द गांव मे अज्ञात कारणो से लगी आग 10 घर जलकर राख
जमुनहा तहसील के मल्हीपुर खुर्द गांव में हग्गन पुत्र झुर्रा के घर में बुधवार को अज्ञात कारण से आग लग गयी। उस समय घर के लोग वीरगंज बाजार गये हुए थे। आग तेजी से बढ़ी और बगल बाउर पुत्र झुर्रा, केवलराम पुत्र कृपा राम सहित 10 घर जल गए। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने तीन घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया।