गोरखपुर: लक्षीपुर स्थित साकेत एंक्लेव में ग्रील इन रेस्टोरेंट में फूड विभाग ने की छापेमारी
असिस्टेंट कमिश्नर फूड सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर में लक्षीपुर स्थित साकेत एंक्लेव में संचालित ग्रील इन रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई एक्सपायरी डेट मसाले व अन्य सामग्रियां पकड़ी गई। डीप फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों को एक साथ रखा गया था। रेस्टोरेंट से कई नमूने इकट्ठे किए गए है। रेस्टोरेंट को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।