गोरखपुर: बुद्ध विहार निवासी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह का पुलिस से नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की कल लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान मृत्यु हो गई थी। आज उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह गोरखपुर सहजनवा रहे थे। पुलिस ने रास्ते में हाइवे पर उन्हें रोक लिया। इसी बीच विश्वविजय सिंह और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।