गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया के पीड़ित ने सार्वजनिक सड़क पर कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रेस क्लब में की प्रेसवार्ता
गुलरिहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी लक्ष्मीशंकर तिवारी ने गुरुवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव के कुछ दबंग लोग सार्वजनिक सड़क पर अवैध कब्जा कर खुदाई जेसीबी मशीन द्वारा कर रहे हैं। जब इन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी। इनका कहना है कि उनकी बूढ़ी मां के साथ भी मारपीट की गई।