गोरखपुर: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
अपनी 23 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी सहित परिषद ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर आज जोरदार धरना प्रदर्शन किया। रोडवेज के विभिन्न कारखाने का सरकार निजीकरण करने की तैयारी कर रही है इसका भी विरोध किया गया। प्राइवेट बस का अनधिकृत तरीके से संचालन किया जा रहा है। जिससे रोडवेज की बसों के राजस्व पर असर पड़ा है इसे भी रोकने के लिए अपनी मांग रखी गई।