गोरखपुर: जिला जेल पर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
समाज के तमाम प्रभुत्व व्यक्ति और समाजसेवी संगठनों द्वारा आज जिला जेल पर पहुंचकर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद किया गया। 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी दी गई थी। तभी से गोरखपुर जिला जेल में 19 दिसंबर को बलिदानी दिवस के रूप मनाया जाता है।