सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने बिना रॉयल्टी के ओवरलोड दो डम्पर किए ज़ब्त
सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चिलकाना इलाके में बिना रॉयल्टी के ओवरलोड खनन सामग्री ले जा रहे दो डम्परों को गुरूवार शाम 5:00 बजे सीज़ कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जनपद पुलिस लगातार अभियान चला रही है।