दारू: अमनारी मध्य विद्यालय में 219 बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री, चेहरे पर दिखी खुशी
अमनारी मध्य विद्यालय में 219 बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री, चेहरे पर दिखी खुशी। टाटीझरिया के मध्य विद्यालय अमनारी में शुक्रवार को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कुल 219 छात्र-छात्राओं के बीच इंस्ट्रुमेंटस बॉक्स, पेंसिल, कलम, रबर और कटर समेत अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री दी गई।