लालगंज: लालगंज क्षेत्र में आंधी-तूफान से कई गांवों के घरों के टीन सेट उड़ने से लाखों रुपये की क्षति, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
लालगंज तहसील क्षेत्र के लालगंज व हलिया विकासखंड में गुरुवार शुक्रवार की भोर करीब 3:00 बजे आए आंधी तूफान से घरों में लगे टीन सेड उड़ने से लाखों रुपए की क्षति हुई है। वहीं कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन के साथ बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने में जुट गए हैं।