हरिद्वार: निर्मला छावनी में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय भाजपा विधायक पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया
रविवार शाम 4 बजे करीब निर्मला छावनी क्षेत्र में कांग्रेस की जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी ने हरिद्वार के स्थानीय भाजपा विधायक मदन कौशिक पर आरोप लगाया कि वे विकास विरोधी हैं। कॉरिडोर जैसी योजना लाकर वे धर्मनगरी की पहचान को मिटाना चाहते हैं, लिहाजा मेयर और पार्षद के चुनाव में जनता को भाजपा के झांसे में न आना चाहिए।