रामगढ़: नेउरा मोड़ पर होमगार्ड जवानों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, पिकअप चालक से रोकर मांगी नाजायज राशि
Ramgarh, Palamu | Oct 21, 2026 दुर्गा पूजा को लेकर बड़े वाहनों के रूट निर्धारण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र में होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान रामगढ थाना क्षेत्र की ओर से आने वाली सड़क नेउरा मोड़ पर तैनात दो होमगार्ड जवानों ने छत्तीसगढ़ से सब्जी लेकर आ रहे पिकअप चालक से कथित तौर पर अवैध वसूली की।