हज़ारीबाग: सभी फाइलेरिया का डोज़ अवश्य ले, - हजारीबाग नगर आयुक्त के द्वारा दिया गया निर्देश
नगर आयुक्त के आदेशानुसार नगर निगम हजारीबाग के सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार, अनिल पांडेय एवं निगम के पदाधिकारियों , कर्मचारियों, वार्ड जमादार, टिपर ड्राइवर ने फाइलेरिया की दवाई ले कर फैलारिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय ने सभी से अनुरोध किया कि वे फैलारिया का डोज़ अवश्य ले। फैलारिया का पता लगने में 7 से 10 साल लग जाते है।