गोरखपुर: गोरखपुर में नए नगर आयुक्त IAS अजय जैन ने संभाला कार्यभार, कहा- सफाई और विकास पर रहेगा फोकस
गोरखपुर नगर निगम को नया नगर आयुक्त मिल गया है। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अजय जैन ने नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है।पदभार ग्रहण करते ही अजय जैन ने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर नगर प्रबंधन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होंने साफ कहा कि नगर निगम की सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जाएगा