"#AshirwadKaDiya" कार्यक्रम: लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाया शिवपुरी जिला
सिद्धेश्वर मंदिर में दीपों से उकेरी गई भारत के मानचित्र की भव्य आकृति
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia का विशेष संदेश भी प्रसारित हुआ।
“#सेवा_संकल्प_अभियान” के तहत आयोजित "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम पूरे जिले में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संदीप यादव एवं कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा की उपस्थिति में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
पूरे जिले में पीएम आवास हितग्राही, लाड़ली बहनों और अन्य आम नागरिकों की सहभागिता से लाखों दीप जलाए गए। सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में दीपों से भारत के नक्शे की अद्भुत आकृति बनाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं अन्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए।
PMO India Dr Mohan Yadav
#SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#shivpuri