चितरंगी: चितरंगी तहसील के समीप बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
चितरंगी तहसील के महज 250 मीटर दूरी पर न्यू बस स्टैंड में सवारियों से भरी जयसवाल बस में अचानक आग लग गई।हालांकि ड्राइवर के सूझ-बुझ से किसी भी सवारी को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। लेकिन बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बस में आग कैसी लगी थी अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह पूरी घटना आज दिन गुरुवार के शाम 4:00 बजे के करीब की बताई जा रही है।