चितरंगी: चितरंगी पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहन को किया जब्त
चितरंगी पुलिस टीम द्वारा अवैध रेत लोड करके जा रहे टिपर वाहन को पकड़ा गया।मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रेत लोड कर के चितरंगी के ओर जा रहे टिपर वाहन को पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया और थाना परिषद में परिसर में खड़ा कराया गया है।और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।जिसकी जानकारी आज दिन बुधवार को प्राप्त हुई है।