चितरंगी: पुलिस चौकी निगरी में उपनिरीक्षक विनय शुक्ला को भावभीनी विदाई, भीपेन्द्र पाठक का स्वागत
सरई थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी निगरी मे पदस्थ चौकी प्रभारी विनय शुक्ला का बीते दिनों स्थानांतरण जियावन थाना के लिए हो गया है।श्री शुक्ला को सहयोगियों और स्थानीय लोगो ने भावभीनी विदाई दी।इस दौरान उन्हें बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।वहीं नवागत चौकी प्रभारी निगरी भीपेन्द पाठक का पदभार संभालने पर स्थानीय लोगो ने आज बुधवार पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।