खरीक: परबत्ता थाना पुलिस की कार्रवाई, मद्यनिषेध मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार
परबत्ता थाना पुलिस ने मद्यनिषेध मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 26 मई को हुई छापेमारी में कांड संख्या 12/26 के आरोपी नरेश साह एवं कांड संख्या 51/26 के आरोपी अंकलेश मंडल उर्फ अमरेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।