ऊन: शामली जिले के मंसूरा गांव के जंगल में गौकशी की घटना में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार की शाम 4 बजे शामली के झिंझाना थाने से पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव मंसूरा के जंगल में गौकशी की घटना प्रकाश में आई थी, जिसके संदर्भ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि गौकशी की घटना में वांछित 1 अभियुक्त के रूप में मंसूरा गांव निवासी मेहरबान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।