भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्रेट में 'खंडहर' बना हरणी कलां पटवार भवन, कागजों के साथ जिंदगियां भी खतरे में
भीलवाड़ा। जिला कलेक्ट्री परिसर, जहां से पूरे जिले की व्यवस्थाएं सुधारी जाती हैं, उसी परिसर के एक कोने में स्थित हरणी कलां पटवार भवन खुद 'सिस्टम' की बेरुखी का शिकार होकर दम तोड़ रहा है। करोड़ों की जमीनों का हिसाब रखने वाला यह कार्यालय आज खुद एक कौड़ी के मूल्य का नजर नहीं आता।