भटवाड़ी: डबरानी के पास बही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान और डीएम प्रशांत आर्य, दिए आवश्यक निर्देश
डबरानी पुल के आगे राजमार्ग का एक हिस्सा बह जाने से राजमार्ग पर आवाजाही बाधित हुई है। सड़क के उस हिस्से को सुचारू करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा बीआरओ, पीडब्ल्यूडी और सम्बंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने की रणनीति पर चर्चा की गई।