भटवाड़ी: आपदा के बीच भी लोगों का राष्ट्रप्रेम और जज्बा नहीं हुआ कम, हर्षिल, धराली, मुखबा, गंगोत्री में हुआ ध्वजारोहण
धराली,हर्षिल,मुखबा में आज सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर आपदा राहत कार्यों में लगे कर्मियों, पुलिस बल,आईटीबीपी,एसडीआरएफ, एनडीआरफ ने भी ध्वजारोहण किया।आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी आजादी के इस पर्व में बढ-चढ कर हिस्सा लिया।